छत्तीसगढ़ / बीजापुर

कलेक्टर ने चिकटराज देव ,माता कंकालीन के दर्शन किए

बीजापुर के प्राचीन अराध्य देव चिकटराज देव की सुबह कलेक्टर   ने विधि विधान से पूजा -अर्चना कर जिलेवासियों की सुख समृद्धि की कामना की
आगामी अप्रैल में होने वाले बीजापुर मेले की तैयारी देवगुड़ी मातागुड़ी चिन्हांकन जानकारी ली
बीजापुर 11 फरवरी 2024/कलेक्टर श्री अनुराग पाण्डेय ने आज सुबह चिकटराज देव माता कंकालिन के दर्शन कर जिले वासियों के सुख समृद्धि की कामना की।चिकटराज मंदिर भट्टीपारा में , देवसियान पुजारी, पेरमा, गायता,ग्राम प्रमुख व ग्राम वासियों की से साथ बीजापुर के प्राचीन सभ्यता ,मान्यता ,विधि विधान की जानकारी लेते हुए सामाजिक सुधार पर चर्चा की ।
पास ही स्थित कंकालिन माता मंदिर में भी दर्शन किया जन सहयोग से मंदिर की सुंदरता, व्यवस्था देख  चिकटराज समिति के प्रयास की तारीफ करते हुए प्राचीन सभ्यता को संरक्षित करने प्रशासन की ओर से सहयोग का आश्वासन दिया ।
ठेकेदार के  अधूरे पड़े शेड निर्माण को पूरा करने के लिए कहा ।
इस अवसर पर बीजापुर देवसियान मेघनाथ मांझी, सुकलाल पुजारी ,रामशरण मांझी, विश्वनाथ मांझी ,नंदकिशोर राणा , बी गौतम राव व ग्राम प्रमुख उपस्थित रहे ।

Leave Your Comment

Click to reload image