छत्तीसगढ़ / बीजापुर

जिले के शैक्षणिक संस्थानों में हर्षोल्लास से मनाया गया बसंत पंचमी एवं मातृ-पितृ पूजन दिवस

कलेक्टर श्री पाण्डेय ने अभिभावकों को शाल और श्रीफल से किया सम्मानित


बीजापुर 14 फरवरी 2024/राज्य शासन के निर्देशानुसार आज 14 फरवरी को मातृ-पितृ पूजन दिवस एवं वसंत पंचमी के अवसर पर जिले के समस्त शैक्षणिक संस्थानों में ज्ञान की देवी मां सरस्वती की पूजा-अर्चना के साथ -साथ अभिभावकों का भी सम्मान किया गया। कलेक्टर श्री अनुराग पाण्डेय ने कन्या शिक्षा परिसर, स्वामी आत्मानंद हिन्दी माध्यम स्कूल एवं एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय के कार्यक्रम में शामिल होकर अभिभावकों को शाल और श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया। कलेक्टर श्री पाण्डेय ने विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों को संबोधित करते हुए कहा कि हमारे देश की संस्कृति में रिश्तों का महत्वपूर्ण स्थान है।माता -पिता का स्थान सर्वोपरि होता है संस्कार और सभ्यता हमे अपने अभिभावकों से मिलता है जिससे हम सफलता की ऊंचाइयों तक पहुंचते हैं उन सफलताओं में उनका आशीर्वाद रहता है माता -पिता और अपने अभिभावकों का सदैव सम्मान करना चाहिए। बीजापुर में भी अब बदलाव आ रहा है शिक्षा के मुख्यधारा में यहां के नौनिहाल लौट रहे हैं जिसमें पालकों की जागरूकता का भी बड़ा योगदान है। मातृ-पितृ पूजन दिवस में बच्चों ने अपने अभिभावकों के चरण धोकर उनसे आशीर्वाद प्राप्त किए।इस अवसर पर विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम गीत, भाषण, निबंध प्रतियोगिता का भी आयोजन हुआ।इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी श्री बीआर बघेल, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास श्री केएस मशराम सहित अधिकारी -कर्मचारी शिक्षक गण , अभिभावकगण एवं विद्यार्थियों की उपस्थिति सराहनीय रही।

Leave Your Comment

Click to reload image