छत्तीसगढ़ / कोरबा

मिनीमात बांगो बांध के जलस्तर में 5 सेमी. गिरावट

 कोरबा । 24 अगस्त को  सुबह 8ः00 बजे से शाम 4ः30 के बीच बांगो बांध में पानी का आवक कम होने से जलस्तर में 5 सेमी. गिरावट पायी गयी। कार्यपालन अभियंता  एस के भारती ने बताया कि बांध के जल भराव को नियंत्रित  करने के लिए जल द्वारों की कुल ओपनिंग 2.00 मीटर को कम किया जाकर  1.50 मीटर किया गया। वर्तमान में  अतिरिक्त पानी की मात्रा को 3 रेडियल  गेट नं 5 से 0.40 मीटर गेट नं 6 से 0.70 मीटर एवं गेट नं 7 से 0.40 मीटर  एवं पावर हाउस के माध्यम से निकाला जा रहा है। अभी बांध का जलस्तर 358.33 मीटर (92.06ः) है। पानी का इनफ्लो 7930 क्यूसेक एवं आउट फ्लो रेडियल गेट से 8755 क्यूसेक एवं पावर हाउस से 9000 क्यूसेक कुल 17755 क्यूसेक है।

 

 

Leave Your Comment

Click to reload image