छत्तीसगढ़ / राजनांदगांव

निष्क्रिय श्रमिक पंजीयनों को नवीनीकरण कराने की अपील

 राजनांदगांव ।  सहायक श्रमायुक्त ने बताया कि श्रम विभाग द्वारा छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मण्डल अंतर्गत अधिसूचित 60 प्रवर्गों में निर्माण श्रमिक पंजीकृत है। राजनांदगांव जिला अंतर्गत वैधता अवधि समाप्त हो चुके पंजीयन तथा 2 वर्ष से अधिक अवधि से नवीनीकृत नहीं किए गए पंजीयन को निष्क्रिय किया गया था। मंडल द्वारा निर्धारित अवधि में नवीनीकरण से वंचित सभी निष्क्रिय पंजीयनों हेतु पोर्टल पर नवीनीकरण का विकल्प पुन: खोल दिया गया है। मंडल में अधिसूचित प्रवर्गों के अंतर्गत निर्धारित समयावधि में श्रमिक पंजीयन का नवीनीकरण नहीं कराने वाले श्रमिक जनपद पंचायतों में संचालित मुख्यमंत्री श्रम संसाधन केन्द्र, श्रम विभाग द्वारा आयोजित मोबाईल कैम्प शिविर, मोबाईल रजिस्ट्रशन वैन एवं अन्य माध्यमों से निष्क्रिय पंजीयन का नवीनीकरण कराकर अपने श्रमिक पंजीयन को पुन: सक्रिय कर सकते है। छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मण्डल अंतर्गत जिले को वर्ष 2026-27 हेतु 22000 पंजीयन एवं नवीनीकरण हेतु 9300 का लक्ष्य प्राप्त हुआ है। कार्यालय सहायक श्रमायुक्त द्वारा निर्माणी श्रमिकों से अपने निष्क्रिय आवेदनों को सक्रिय करवाने नवीनीकरण हेतु शीघ्र ऑनलाईन आवेदन प्रस्तुत करने की अपील की गई है। इस संबंध में किसी भी प्रकार की समस्या के समाधान एवं अन्य जानकारी के लिए कार्यालय सहायक श्रमायुक्त राजनांदगांव से संपर्क किया जा सकता है।  

Leave Your Comment

Click to reload image