छत्तीसगढ़ / दंतेवाड़ा

जिला समन्वयक के 11 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित

 दंतेवाड़ा । सीएससी ई-गवर्नेंस सर्विसेज इंडिया लिमिटेड द्वारा छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों में जिला समन्वयक के रिक्त पदों पर नियुक्ति के लिए योग्य एवं इच्छुक अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। 

इस भर्ती के अंतर्गत बलौदाबाजार, बीजापुर, बेमेतरा, दुर्ग, कोंडागांव, खैरागढ़, नारायणपुर, जांजगीर-चांपा, कांकेर, सक्ती एवं राजनांदगांव जिले में जिला समन्वयक के एक-एक पद पर नियुक्ति की जाएगी। इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित तिथि तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 08 सितम्बर 2026 निर्धारित की गई है। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि आवेदन करने से पूर्व पद की शैक्षणिक योग्यता, अनुभव, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया एवं अन्य आवश्यक शर्तों की जानकारी प्राप्त कर लें। भर्ती से संबंधित पात्रता, आवेदन प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेज एवं अन्य विस्तृत जानकारी के लिए अभ्यर्थी सीएससी ई-गवर्नेंस सर्विसेज इंडिया लिमिटेड की आधिकारिक वेबसाइट के करियर अनुभाग का अवलोकन कर सकते हैं।

Leave Your Comment

Click to reload image