नेपाल बाढ़ आपदा से प्रभावितों के लिए कंट्रोल रूम स्थापित
धमतरी । नेपाल बाढ़ आपदा प्रभावितों के लिए कलेक्टर के अबिनाश मिश्रा के निर्देश पर कलेक्टोरेट में नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है। बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में यदि धमतरी जिले का कोई नागरिक वर्तमान में प्रभावित हुआ हो तो कलेक्टोरेट के कक्ष क्रमांक-08 स्थित जिला बाढ़ नियंत्रण कक्ष के दूरभाष क्रमांक 07722-232249 पर संपर्क स्थापित किया जा सकता है। जिला प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि यदि उनके परिजन अथवा परिचित नेपाल के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में फंसे हैं, तो तत्काल जिला बाढ़ नियंत्रण कक्ष को जानकारी दें, ताकि आवश्यक समन्वय एवं सहायता की कार्रवाई की जा सके।