छत्तीसगढ़ / राजनांदगांव

मुख्यमंत्री शिक्षा गौरव अलंकरण से सम्मानित होंगे शिक्षक रोहित साहू शैक्षणिक विकास में उल्लेखनीय योगदान के लिए मिलेगा ‘शिक्षादूत’ सम्मान

 मुख्यमंत्री शिक्षा गौरव अलंकरण से सम्मानित होंगे शिक्षक रोहित साहू

शैक्षणिक विकास में उल्लेखनीय योगदान के लिए मिलेगा ‘शिक्षादूत’ सम्मान

राजनांदगांव। शासकीय पीएम श्री प्राथमिक शाला अमलीडीह, विकासखंड डोंगरगांव में पदस्थ सहायक शिक्षक रोहित कुमार साहू, पिता स्व. कौशल साहू, निवासी ग्राम मोखला, जिला राजनांदगांव को शिक्षक दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री शिक्षा गौरव अलंकरण ‘शिक्षादूत’ सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। सम्मान समारोह का आयोजन 5 सितंबर को पद्मश्री गोविंदराम निर्मलकर ऑडिटोरियम, राजनांदगांव में किया जाएगा।

शिक्षक रोहित कुमार साहू का चयन विद्यालय एवं विद्यार्थियों के शैक्षणिक विकास के लिए किए गए उल्लेखनीय, नवाचारी एवं अनुकरणीय कार्यों के लिए किया गया है। शिक्षा के क्षेत्र में उनके समर्पण, लगन और नवाचारी शिक्षण प्रयासों को देखते हुए उन्हें इस प्रतिष्ठित सम्मान के लिए चुना गया है।

रोहित कुमार साहू की प्रथम नियुक्ति वर्ष 2005 में बीरूपारा (सिवनी), विकासखंड मानपुर, जिला राजनांदगांव में हुई थी। वर्ष 2008 से वे शासकीय प्राथमिक शाला अमलीडीह में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। लंबे समय से शिक्षा के क्षेत्र में कार्य करते हुए उन्होंने विद्यार्थियों के शैक्षणिक विकास के साथ-साथ विद्यालय की शैक्षणिक एवं अन्य गतिविधियों को बेहतर बनाने में निरंतर योगदान दिया है।

उनके चयन की खबर से विद्यालय परिवार, शिक्षक साथियों, मित्रों एवं ग्रामवासियों में हर्ष का माहौल है। उनकी इस उपलब्धि को विद्यालय एवं ग्राम मोखला के लिए गौरव का विषय बताया जा रहा है।

शिक्षक रोहित कुमार साहू की उपलब्धि पर संस्था प्रधान श्रीमती नारायणी ठाकुर, शिक्षिकाएं श्रीमती नीलम जैन एवं श्रीमती पुष्पा साहू, शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष निर्भय पटेल, सरपंच रोशन साहू अमलीडीह, सरपंच श्रीमती चुम्मन हेम शंकर साहू मोखला,  लखनलाल साहू " लहर " मोखला, ओमप्रकाश साहू "अंकुर", सुरगी,माखनलाल रात्रे  संकुल प्रभारी अर्जुनी, हूमनलाल साहू  संकुल प्रभारी धनगांव, वासुदेव साहू मोखला, एसएमसी उपाध्यक्ष श्रीमती चित्ररेखा सोनकर, रसोइया उमेश्वरी पटेल एवं भगवती पटेल, विद्यालय के छात्र-छात्राओं सहित शिक्षक संघ तथा अधिकारी-कर्मचारी प्रकोष्ठ, जिला साहू संघ ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

लखनलाल साहू " लहर"
  मोखला, राजनांदगांव
    मो. 9630312197

Leave Your Comment

Click to reload image