छत्तीसगढ़ / कोरबा

जय टिकारी पाठ मछुवा सहकारी समिति छातापखना के मतदाता सूची जारी

 कोरबा । जय टिकारी पाठ मछुवा सहकारी समिति मर्यादित छातापखना विकासखण्ड पोंड़ीउपरोड़ा पंजीयन क्रमांक 320 के संचालन मंडल के निर्वाचन हेतु मतदाता सूची जारी कर दिया गया है। मतदाता सूची के सम्बंध में सदस्यों से दावा-आपत्ति 08 सितंबर 2026 तक आमंत्रित किया गया है।

रजिस्ट्रीकरण अधिकारी  एस.के.कंवर ने बताया कि दावा- आपत्ति लिखित में मय प्रमाण के साथ सोसायटी कार्यालय छातापखना में सदस्य  दीपक राम अथवा रजिस्ट्रीकरण अधिकारी को  08 सितंबर 2026 तक कार्यालयीन समय पर  प्रस्तुत किया जा सकता है। दावा- आपत्तियों का निराकरण 09 सितंबर को 12 बजे से किया जायेगा। निराकरण उपरांत अंतिम सूची का प्रकाशन किया जाएगा।

Leave Your Comment

Click to reload image