जिले में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर 04 सितंबर को शुष्क दिवस घोषित
बालोद, 03 सितंबर 2026
छत्तीसगढ़ शासन वाणिज्यिक कर (आबकारी) विभाग के निर्देशानुसार कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा ने आदेश जारी कर जिले में 04 सितंबर 2026 को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर शुष्क दिवस घोषित किया है। जारी आदेश के अनुसार 04 सितंबर को जिला बालोद मंे संचालित समस्त देशी, विदेशी, कम्पोजिट मदिरा दुकानों एवं प्रीमियम विदेशी मदिरा तथा समस्त मदिरा दुकानों से संलग्न अहाता पूर्णतः बंद रहेगा। उक्त अवधि में मदिरा का संव्यवहार पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।