साइबर क्राइम जागरूकता अभियान का आयोजन स्वामी आत्मानंद स्कूल में किया गया
मुंगेली |
2026-09-07 15:23:07
साइबर क्राइम जागरूकता अभियान का आयोजन स्वामी आत्मानंद स्कूल में किया गया
लोरमी - दिनांक 5 सितंबर को साइबर क्राइम के खिलाफ जागरूकता अभियान का आयोजन लोरमी थाने से आये हुए उप निरीक्षक गणपति राव, प्रशिक्षु उप निरीक्षक श्री तेज कुमार मरकाम प्रधान आरक्षक चंद्र कुमार ध्रुव एवम आरक्षक प्रफुल्ल ठाकुर के द्वारा संस्था के प्राचार्य अरुण जायसवाल शाला प्रबंधन विकास समिति के अध्यक्ष विश्वास दुबे एवं समस्त स्टाफ की उपस्थिति में किया गया, जागरूकता अभियान की जानकारी देते हुए प्रधान आरक्षक श्री ध्रुव ने उपस्थित 5बच्चों एवं स्टाफ को बताया कि मोबाइल फोन 5का उपयोग करते हुए कभी भी प्रलोभन लालच में पड़ कर किसी भी अंजान व्यक्ति को ओ टी पी नहीं शेयर करना चाहिए न ही किसी अंजान नंबर से आये हुए किसी संदिग्ध कॉल को रिसीव कर बात करना चाहिए आजकल बहुत सारे ऐसे फर्जी कंपनी कार्य कर रहे है जो आपको बहु बड़ी धनराशि का प्रलोभन देकर आपका ओ टी पी प्राप्त कर लेते है और मिनटो में आपका बैंक खाता शून्य कर देते है, इन साइबर ठगो का एक देश व्यापी नेटवर्क होता है जो अलग अलग नंबर से अलग-अलग जगहों से आपको कॉल कर ठगी करते है। उप निरीक्षक गणपति राव ने बताया कि कभी कभी आपको विदेशी कोड नंबर से भी कॉल आते होंगे जिनसे एक जागरूक सचेत उपभोक्ता की तरह हमें अपने आपको बचाना चाहिए, कार्यक्रम के दूसरे भाग में भारत के द्वितीय राष्ट्रपति सर्वपल्ली डॉ राधाकृष्णन की जयंती पूरे हर्ष उल्लास के साथ मनाई गई जिसमें मुख्य अतिथि नरेंद्र गिरी गोस्वामी सेवानिवृत्त व्याख्याता, विष्णु राठौर, सेवानिवृत्त व्याख्याता प्रवीण शर्मा एवं प्राचार्य अरुण जायसवाल तथा एस एम सी सदस्य कमलेश श्रीवास द्वारा माता सरस्वती, भारत माता, श्री राधाकृष्णन के चित्रों पर पुष्प गुलाल लगाकर कार्यक्रम की शुरुआत की गई, संस्था के छात्र छात्राओं के द्वारा आकर्षक कार्यक्रम की प्रस्तुति कर प्रत्येक शिक्षकों को पेन डायरी एवं अन्य आकर्षक उपहार भेंट किये गए संस्था के प्राचार्य अरुण जायसवाल ने सभी अतिथियों एवं शिक्षकों को श्रीफल एवं लेखनी भेंट कर सम्मानित किया शाला विकास समिति के अध्यक्ष विश्वास दुबे एवं सदस्य नरेंद्र खत्री द्वारा प्रायोजित पेन सेट को कमलेश श्रीवास के द्वारा सभी शिक्षकों को उपहार स्वरूप भेट दिया गया, प्राचार्य अरुण जायसवाल एवं अतिथियों द्वारा डॉ राधाकृष्णन की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए सबने उनके अमूल्य कार्यों की सराहना किये।