उचित मूल्य दुकान ग्राम चनवारीडांड के संचालन हेतु आवेदन आमंत्रित
एमसीबी/10 सितम्बर 2026
अनुविभागीय अधिकारी (रा.) के जानकारी अनुसार सर्वसाधारण आज जनता को सूचित किया जाता है। कि शासकीय उचित मूल्य दुकान खड़गवां (आईडी क्रमांक.532004014) को दो भागों में विभाजित कर नवीन शासकीय उचित मूल्य दुकान चनवारीडांडए जनकपुर (खड़गवां) का सृजन किया जाना है
जिसकी सूचना प्राप्त है। इस हेतु आदिम जाति सहकारी समिति, बहुउद्देशीय सहकारी समिति, महिला स्वयं सहायता समूह, वन सुरक्षा समिति एवं अन्य समितियों से आवेदन आमंत्रित कर नियमानुसार आबंटन की कार्यवाही किया जाना है। अतः उपरोक्त संबंधितों से 08 सितम्बर 2026 से 22 सितम्बर 2026 तक कार्यालयीन समय तक पंजीयन प्रमाण पत्र, पासबुक की छायाप्रति एवं अन्य सम्यक दस्तावेज सहित आवेदन पत्र आमंत्रित किया जाता है। निर्धारित तिथि के पश्चात प्राप्त आवेदन पत्रों पर कोई विचार नहीं किया जायेगा।