परिक्षेत्र साहू समाज गैन्दाटोला में शिक्षक सम्मान समारोह एवं सामाजिक परिचर्चा का आयोजन 13 सितंबर को
राजनांदगांव ।परिक्षेत्रीय साहू समाज गैंदाटोला के तत्वाधान में कल शिक्षक सम्मान समारोह एवं नियमावली से संबंधित विशेष चर्चा पर चर्चा आयोजन परिक्षेत्रीय साहू समाज भवन गैदाटोला में दिनांक 13/9/2026रविवार को सम्पन्न होगा। इस बैठक में मुख्य रूप से प्रदेश के नियमावली के संबंध में विशेष सामाजिक पदाधिकारी के द्वारा चर्चा पर चर्चा होगा तथा समाज में नियमावली को अपने गांव से लेकर अपने समाज तक उसको समाज के नियमावली के अनुसार समाज को चलने की पर चर्चा किया जाएगा इस बैठक में विशेष रूप से न्याय प्रकोष्ठ के जिला संयोजक आदरणीय हमारे जिला के युवा अध्यक्ष नोबल साहू अध्यक्ष जिला साहू समाज राजनांदगांव एवं मदनलाल साहू संयोजक न्याय प्रकोष्ठ राजनांदगांव एवं भरत लाल साहू कार्यकारिणी सदस्य जिला साहू संघ राजनांदगांव की गरिमा में उपस्थिति में संपन्न होगा तथा क्षेत्र के स्वजाति साहू शिक्षकों का प्रक्षेत्रीय साहू समाज के गैंदाटोला की ओर से सम्मान किया जाएगा इसमें बड़ी संख्या में आसपास के लोग सभी स्वाजातीय बंधुओ से निवेदन है कि सम्मिलित होने की कृपा करेंगे यह जानकारी क्षेत्र के मीडिया प्रभारी गिरधर लाल साहू ने दिया है।