लोरमी - लोरमी तहसील अंतर्गत ग्रामीण अंचलों में आगामी गणेश चतुर्थी पर्व को लेकर गजब का उत्साह देखा जा रहा है। लोरमी, खपरीकलां, अखरार, चंदली, ख़ाम्ही और बोड़तरा सहित विभिन्न गांवों में मूर्तिकार भगवान श्री गणेश की मूर्तियों को अंतिम रूप देने में जी-जान से जुटे हुए हैं।
आकर्षक रंग-रोगन -
मूर्तिकारो के द्वारा प्रतिमाओं की ढलाई और नक्काशी पूरी करने के बाद अब रंग-रोगन, श्रृंगार और बारीक चित्रकारी में व्यस्त हैं।
विभिन्न रूपों में विराजे बप्पा -
मूर्तिकारों द्वारा छोटी-बड़ी, पारंपरिक तथा आकर्षक आकृतियों वाली गणेश प्रतिमाएं तैयार की जा रही हैं, जो जल्द ही पूजा पंडालों और घरों की शोभा बढ़ाएंगी।
उत्सव का माहौल -
गणेश उत्सव समितियों और ग्रामीणों द्वारा मूर्तियों की अग्रिम बुकिंग शुरू हो चुकी है। अंचल में अभी से भक्तिमय और उल्लासपूर्ण वातावरण बनने लगा है।
मूर्तिकारों को उम्मीद है कि इस वर्ष मूर्तियों की अच्छी मांग रहने से उनकी मेहनत का सही फल मिलेगा।