छत्तीसगढ़ / मुंगेली

*केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने बिलासपुर में कुम्हार से लिया मिट्टी का दीया*

 *केंद्रीय राज्य मंत्री  तोखन साहू ने बिलासपुर में कुम्हार से लिया मिट्टी का दीया*


*प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी की 25 वर्षों की जनसेवा को समर्पित होगा एक दीया:  तोखन साहू*

मुंगेली - आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री  तोखन साहू ने सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत बिलासपुर के कुम्हारपारा पहुँचकर कुम्हार भाई से मिट्टी का दीया लिया। उन्होंने प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी  के 25 वर्षों की जनसेवा को समर्पित इस अभियान के तहत 17 सितंबर को प्रधानमंत्री जी के जन्मदिवस पर प्रत्येक नागरिक से एक दीया जलाकर अपना स्नेह एवं शुभाशीष अर्पित करने का आह्वान किया।

श्री साहू ने कहा कि “एक दीया उन 25 वर्षों के नाम, जिसने जीवन सँवारा—उसे आशीर्वाद हमारा। प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी की 25 वर्षों की जनसेवा, राष्ट्र के प्रति समर्पण और सेवा-संकल्प के सम्मान में यह अभियान जनभागीदारी का प्रतीक है।

*ग्राम बेलटुकरी पहुँचकर पहुँचकर विधायक धर्मजीत सिंह को शुभकामनाएँ प्रेषित कीं*

श्री साहू ने तखतपुर विधायक एवं वरिष्ठ नेता श्री धर्मजीत सिंह के जन्मदिवस पर उनके विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बेलटुकरी पहुँचकर उन्हें आत्मीय बधाई एवं शुभकामनाएँ भी प्रेषित कीं। उन्होंने श्री धर्मजीत सिंह के सुदृढ़ नेतृत्व, स्पष्ट सोच एवं जनता से आत्मीय जुड़ाव की सराहना करते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं निरंतर जनसेवा की कामना की।

Leave Your Comment

Click to reload image