प्रेस विज्ञप्ति मोदी जी के जन्म दिन पर 36 गढ़ में 36 लाख दीए जलाकर जनता देगी उन्हें आशीर्वाद
प्रेस विज्ञप्ति
मोदी जी के जन्म दिन पर 36 गढ़ में 36 लाख दीए जलाकर जनता देगी उन्हें आशीर्वाद
राजनांदगांव / प्रदेश भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के सह कार्यालय प्रभारी व शहर के युवा भाजपा नेता राजेश गुप्ता अग्रहरि जी ने कहा कि दीया जलाना हमारी भारतीय संस्कृति में शुभता का प्रतीक है, छत्तीसगढ़ की जनता पूरे प्रदेश भर में 36 लाख दीए जलाकर देश को प्रगति के उच्चतम शिखर में ले जाने वाले उर्जावान दबंग,धर्मशील और यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनके जन्म दिन पर आशीर्वाद देगी, वहीं उन्हें अपना कोटि- कोटि प्यार भी न्यौछावर करेंगी।
श्री अग्रहरि ने कहा कि और यह आशीर्वाद प्रदान क्यों न करें, आखिर मोदी जी ने 50 वर्षों से जूझ रहे नक्सली समस्या को छत्तीसगढ़ से जड़मूल से नाश कर दिया, कश्मीर समस्या और आतंकवाद को धारा 370 हटा कर वहां की जिंदगी संवार दी। तलाक जैसे कुरुतियों से…