छत्तीसगढ़ / बीजापुर

आवासीय कन्या पोटाकेबिन स्कूल में आग लगने की घटना की उच्चस्तरीय जाँच हो- विक्रम मंडावी

ज़िला कांग्रेस कमेटी बीजापुर 

प्रशासन मृतक बच्ची के परिजनों को दे मुआवज़ा- विक्रम मंडावी 
बीजापुर 
07/03/2024
आवापल्ली के पास ग्राम चिंताकोंटा में स्थित आवासीय कन्या पोटाकेबिन स्कूल  में बीते रात आग लगने से एक बच्ची की मौत होने की घटना पर दुःख प्रकट करते हुए बीजापुर के विधायक विक्रम मंडावी ने कहा कि इस पूरे घटना की उच्चस्तरीय जाँच हो और दोषियों पर कार्यवाही हो, विक्रम मंडावी ने कहा कि बीते दिनों चेरामंगी छात्रावास में अध्ययनरत छात्र का आत्मा हत्या करना उसके बाद चिंताकोंटा का आवासीय कन्या पोटाकेबिन स्कूल जहां 300 से अधिक छात्राएँ रह कर अध्ययन कर रही थी उस पोटाकेबिन में आग लगना और आग में झुलसने से एक मासूम बच्ची की मौत हो जाना बेहद ही दुखद और चिंतनीय घटना है। ऐसी घटनाएँ नहीं होनी चाहिए। विधायक विक्रम मंडावी ने ज़िला प्रशासन से माँग करते हुए कहा कि मृतक बच्ची के परिजनों को प्रशासन मुआवज़ा दे और ऐसी घटनाओं से बचने के लिए ज़िला प्रशासन जिले के सभी छात्रावासों में सुरक्षा के पुख़्ता इंतज़ाम तत्काल करे। अन्यथा आने वाले समय में कांग्रेस पार्टी ऐसी घटनाओं को लेकर उग्र आंदोलन करेगी। जिसकी संपूर्ण ज़िम्मेदारी ज़िला प्रशासन की होगी। 
 

Leave Your Comment

Click to reload image