छत्तीसगढ़ / राजनांदगांव

चिखली में बनेगा कोष्टी (हल्बा) समाज के लिए सामुदायिक भवन - हितेश गोन्नाडे

प्रेस विज्ञप्ति

चिखली में बनेगा कोष्टी (हल्बा) समाज के लिए सामुदायिक भवन - हितेश गोन्नाडे

समाज ने महापौर मधुसुदन यादव जी का आभार व्यक्त किया
महापौर ने समाजिक बंधुओ की उपस्थिति में किया भूमिपूजन
राजनांदगांव

कोष्टी हल्बा समाज पिछले कई वर्षों से सामाजिक भवन की मांग शासन से कर रहा था कोई भी कार्यक्रम करने किराए का भवन लेना पड़ता था आज उनकी मांग को महापौर मधुसुदन यादव जी ने ध्यान में रखते हुए भवन निर्माण हेतु भूमिपूजन किया ।कोष्टी (हल्बा) समाज सामुदायिक भवन निर्माण के लिए महापौर श्री मधुसूदन यादव ने आयुक्त श्री जी.आर.मरकाम, जल विभाग के प्रभारी सदस्य एवं वार्ड पार्षद श्री सुनील साहू, समाज के जिला अध्यक्ष श्री हितेश गोन्नाडे तथा सामाजिक बंधुओ की उपस्थिति मेें पूजा अर्चना कर विधिवत भूमिपूजन किया गया।
समाज के अध्यक्ष हितेश गोन्नाड़े  ने महापौर मधुसुदन यादव जी, आयुक्त मरकाम जी, वार्ड पार्षद सुनील साहू का हृदय से आभार व्यक्त किया कई वर्षों से समाज भवन के लिए झुझ रहा था जो आज सफल हुआ भवन बन जाने से समाज को विभिन्न आयोजनो के लिए स्वयं का एक उपयुक्त स्थान मिल जायेगा। जिससे  समाज में एकजुटता बढ़ेगी और समाज आगे बढ़ेगा।
इस दौरान समाज के उपाध्यक्ष राजेश नंदनवार, उपाध्यक्ष रूपलाल पराते,महामंत्री राकेश डेकाडे, सचिव सुरेश डेकाडे, कोषाध्यक्ष उमेश डेकाडे, संरक्षण खेमचंद नंदनवार, गोपाल कुंभारे, टोलीराम हेड़ाऊ, प्रदीप हेड़ाऊ, प्रेमनाथ डेकाटे, रमेश बारापात्रे,महेश निन्नावे,राजेश गोन्नाडे, तुलाराम नंदनवार, हरिशंकर पराते, किशोर गोन्नाड़े,
नेतराम लिमजे,विजय हेड़ाऊ, राजेंद्र गोन्नाड़े, प्रमोद गोन्नाड़े, चन्द्रेश डेकाटे, शुभम उमरेडकर, कृष्णराव डेकाटे, विकास बारापात्रे, गोपाल लिमजे, राकेश गेंदू हेड़ाऊ, रामू पराते, नारू रंभाड, शुभम नंदनवार, कन्हैया कुंभारे, राहुल कुंभारे,श्याम पराते ने अतिथियो का पुष्पगुच्छ से स्वागत किया। इस अवसर पर उप अभियंता श्रीमति पिंकी खाती सहित समाज के पदाधिकारी एवं सामाजिक बंधु बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

Leave Your Comment

Click to reload image