छत्तीसगढ़ / राजनांदगांव

एमबीबीएस में चयनित निखिल देशमुख ने गांव का बढ़ाया मान, परिवार की पीढ़ियों की मेहनत और संघर्ष को मिली सफलता

राजनांदगांव/मोहला। ग्राम दुगाटोला के होनहार युवा निखिल देशमुख का चयन एमबीबीएस पाठ्यक्रम के लिए छत्तीसगढ़ इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस (CIMS), बिलासपुर में हुआ है। निखिल की इस उपलब्धि से दुगाटोला सहित आसपास के क्षेत्र में खुशी और गौरव का माहौल है। वे ओमप्रकाश देशमुख, संकुल शैक्षिक समन्वयक, संकुल केंद्र मा.पि. भूर्षा/डूमरटोला के सुपुत्र हैं।
निखिल की सफलता महज एक विद्यार्थी की उपलब्धि नहीं, बल्कि परिवार की कई पीढ़ियों के संघर्ष, त्याग और शिक्षा के प्रति समर्पण की प्रेरणादायी कहानी है। आर्थिक अभावों के दौर में निखिल के पूर्वजों ने अपने बच्चों की पढ़ाई जारी रखने के लिए चरवाहा तक लगाकर शिक्षा का सपना संजोए रखा। पहली पीढ़ी ने कठिन परिस्थितियों में बच्चों को पढ़ाने का प्रयास किया, दूसरी पीढ़ी ने शिक्षा हासिल कर आगे बढ़ाया और तीसरी पीढ़ी ने शिक्षा की इस मशाल को आगे पहुंचाया। अब इसी परंपरा की चौथी पीढ़ी के निखिल देशमुख डॉक्टर बनने की राह पर आगे बढ़ रहे हैं।
ग्रामीण परिवेश और सीमित संसाधनों के बीच निखिल ने अपनी मेहनत और लगन के दम पर चिकित्सा शिक्षा के प्रतिष्ठित पाठ्यक्रम में स्थान हासिल किया है। उनकी उपलब्धि यह संदेश देती है कि संसाधनों की कमी सफलता की राह में स्थायी बाधा नहीं बनती, यदि परिवार का संकल्प मजबूत हो और विद्यार्थी मेहनत व लगन से अपने लक्ष्य की ओर बढ़ता रहे।
छोटे से गांव दुगाटोला से निकलकर चिकित्सा जैसे प्रतिष्ठित क्षेत्र में प्रवेश करना पूरे गांव के लिए गौरव का विषय है। निखिल की सफलता से गांव के अन्य विद्यार्थियों को भी प्रेरणा मिलेगी और वे शिक्षा के माध्यम से अपने भविष्य को नई दिशा देने के लिए प्रोत्साहित होंगे।
निखिल के एमबीबीएस में चयन पर तिलक भुआर्य (ग्राम पटेल), ताम्रजध्वज भुआर्य (ग्राम ठाकुर), हीरालाल माहले (पूर्व सरपंच), पुष्पेंद्र भुवार्य (सरपंच), धन्नालाल यादव, हेमंत सोनी, लिखन सिन्हा, बरातू सोनी, तोरण देशमुख, रामलाल निषाद, पन्नालाल चौरे, ललित यादव, मन्नू तारम, कुमारसाय भुआर्य, रामहू ठाकुर, उमाशंकर कोरटिया, डंकराम भैंसरा, एमकुमार चुरेन्द्र, भीष्मनारायण देशमुख, पूनम फरदिया, जीवन ठाकुर, हिंसा चौरे, गोपाला भुआर्य, सियाराम भुआर्य, कर्मचारी प्रकोष्ठ डी.सी. कोरटिया, बी.एल. देशमुख, के.एल. माहले, दुर्गेश रावटे, पुनाराम लारिया, घनाराम माहले, गिरधारी चुरेन्द्र, हुमन कोरटिया, हिरासिंग माहले, मोशन बढ़ाई, ओमप्रकाश देशमुख, भुवन बढ़ाई,पुकेश्वर देशमुख,कमलेश्वर भुआर्य, यशवंत माहले, नारायण बढ़ाई, नीलकंठ भुआर्य, घमेन्द्र देशमुख, हेमलाल चुरेन्द्र, लक्ष्मण माहले, नरेश रावटे, धरम लारिया, किशन देशमुख, पोषण भुआर्य, देवा नेताम, स्नेहलता सलामे, तुलेश्वर नेताम, ढालसिंह देशमुख, खेदुराम लारिया, लालाराम भुआर्य, श्रीमती पद्मा चुरेन्द्र, यशोदा घोरापटिया, अंबिका भुआर्य, रेणुका माहले, सोहद्रा कोरटिया, रुखमणी फरदिया, रागनी देशमुख, पार्वती कोरटिया, सुश्री प्रेरणा लारिया, सरस्वती नेताम, पूजा कुम्भकार, नेमीन भुआर्य, राजू कोरटिया, निर्मल कोरटिया, ईवा भुआर्य, दुष्यंत माहला, जयंत यादव, मुन्ना भौसारे एवं ऊकेश भुआर्य सहित अनेक ग्रामीणों ने निखिल को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। 

Leave Your Comment

Click to reload image