छत्तीसगढ़ / गौरेला पेंड्रा मरवाही

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही : सेवा-सेतु पोर्टल की सेवाओं को सुगम बनाने प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित

 900 से अधिक सेवाएं एवं 39 विभाग पोर्टल में शामिल, ऑपरेटरों एवं कर्मचारियों को दिया गया प्रशिक्षण

कलेक्टर श्री विजय दयाराम के. के निर्देशानुसार आम नागरिकों को शासकीय सेवाओं का सुगम, समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण लाभ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से गुरुवार को एकीकृत आदिवासी विकास परियोजना कार्यालय गौरेला के सभाकक्ष में सेवा-सेतु पोर्टल की प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की गई। प्रशिक्षण के दौरान सेवा-सेतु पोर्टल पर उपलब्ध विभिन्न सेवाओं के संचालन, आवेदन प्रक्रिया एवं नागरिकों को समयबद्ध सेवाएं प्रदान करने के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। वर्तमान में सेवा-सेतु पोर्टल पर 900 से अधिक सेवाएं एवं 39 विभाग सम्मिलित हैं, जिसके माध्यम से नागरिकों को विभिन्न शासकीय सेवाओं का लाभ सुगमता से उपलब्ध कराया जा रहा है।

Leave Your Comment

Click to reload image