छत्तीसगढ़ / कांकेर

बाजार क्षेत्र में नागरिकों व व्यापारियों को सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग से बचने किया जागरूक

 उत्तर बस्तर कांकेर । सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत संचालित “स्वच्छता ही सेवा 2026” के तहत नगर पालिका परिषद कांकेर द्वारा प्लास्टिक मुक्त जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के माध्यम से नागरिकों एवं व्यापारियों को सिंगल यूज प्लास्टिक तथा प्लास्टिक कैरी बैग के उपयोग से बचने और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया।

नगर पालिका परिषद कांकेर के अध्यक्ष अरुण कौशिक के मार्गदर्शन में नगर पालिका परिषद की टीम एवं संबंधित वार्ड पार्षदों की सहभागिता से सुभाष वार्ड, पुराना बाजार एवं पुराना बस स्टैंड क्षेत्र में अभियान आयोजित किया गया। इस दौरान आम नागरिकों एवं दुकानदारों को कपड़े एवं पुनः उपयोग योग्य झोलों का वितरण किया गया तथा खरीदारी के दौरान प्लास्टिक कैरीबैग के स्थान पर इनका उपयोग करने के लिए प्रेरित किया गया।

अभियान के दौरान नगर पालिका परिषद की टीम ने नागरिकों एवं व्यापारियों को प्लास्टिक के पर्यावरण एवं स्वच्छता पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों की जानकारी दी। साथ ही सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने, प्लास्टिक कैरीबैग के स्थान पर पुनः उपयोग योग्य झोलों को अपनाने तथा स्वच्छ एवं प्लास्टिक मुक्त बाजार के निर्माण में सक्रिय सहभागिता निभाने की अपील की गई। नगर पालिका परिषद कांकेर ने नागरिकों से “स्वच्छ कांकेर, प्लास्टिक मुक्त कांकेर” के संकल्प को साकार करने के लिए दैनिक जीवन में प्लास्टिक के अनावश्यक उपयोग को कम करने तथा स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण में अपना योगदान देने की अपील की।

Leave Your Comment

Click to reload image