एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में कक्षा 6वीं में प्रवेश हेतु सूचना
बीजापुर |
18-Mar-2024
शिक्षण सत्र 2024-25 हेतु ऑनलाईन प्रक्रिया शुरू
बीजापुर 18 मार्च 2024- एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में शिक्षण सत्र 2024-25 के लिए कक्षा 6वीं में प्रवेश हेतु 18 मार्च 2024 से पंजीयन प्रारंभ की गई है। वहीं ऑनलाईन आवेदन की अंतिम तिथि 18 अप्रैल 2024 रात्रि 11:59 बजे तक है अथवा ऑनलाईन भरे गये फॉर्म में त्रुटि सुधार हेतु 19 से 26 अप्रैल 2024 रात्रि 11:59 बजे एवं प्रवेश हेतु संभावित परीक्षा 18 मई 2024 दिन शनिवार को निर्धारित की गई है। अधिक जानकारी के लिए विभागीय वेबसाईटhttp://eklavya.cg.nic.in का अवलोकन किया जा सकता है।