छत्तीसगढ़ / सूरजपुर

खेतों में उतरकर कलेक्टर ने देखा डिजिटल क्रॉप सर्वे का कार्य

 ग्राम पर्री में मेड़ पर पहुंच स्वयं किया सर्वे, डीसीएस में फसल का सही एवं त्रुटिरहित विवरण दर्ज करने के दिए निर्देश

सूरजपुर  अगस्त 2026

कलेक्टर श्रीमती रेना जमील ने विकासखंड सूरजपुर के ग्राम पर्री का दौरा कर डिजिटल क्रॉप सर्वे कार्य का जायजा लिया। उन्होंने गांव के विभिन्न क्षेत्रों में स्थित खेतों तक पहुंचकर सर्वे की प्रक्रिया देखी। कलेक्टर ने स्वयं भी डिजिटल क्रॉप सर्वे कर खेत की जानकारी दर्ज करने की प्रक्रिया एवं प्रगति का अवलोकन किया।
                कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों-कर्मचारियों से सर्वे के दौरान अपनाई जा रही प्रक्रिया की जानकारी ली। उन्होंने निर्देश देते हुए कहा कि सर्व के दौरान वास्तविक रूप से बोई गई फसल का ही विवरण दर्ज करें। उन्होंने कहा कि फसल की पहचान और जानकारी दर्ज करने के कार्य में पूरी सावधानी बरतें ताकि किसानों से संबंधित डिजिटल रिकॉर्ड सही और त्रुटिरहित तैयार हो।

                श्रीमती जमील ने कहा कि डिजिटल क्रॉप सर्वे किसानों के हित से जुड़ा महत्वपूर्ण कार्य है।  उन्होंने सर्वे कार्य में लगे अमले को निर्देशित करते हुए कहा कि कार्य को गंभीरता से पूरा करें और प्रत्येक प्रविष्टि की पुष्टि करने के बाद ही उसे दर्ज करें।

कलेक्टर ने सर्वे की प्रगति की जानकारी लेते हुए संबंधित अधिकारियों से कहा कि वे मैदानी कार्य की नियमित निगरानी करें, और प्राथमिकता से डिजिटल क्रॉप सर्वे कार्य को पूर्ण करें। उन्होंने कार्य को गति देने के साथ ही दर्ज की जा रही जानकारी की शुद्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।  इस दौरान अनुविभागीय अधिकारी श्रीमती शिवानी जायसवाल, तहसीलदार सहित संबंधित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave Your Comment

Click to reload image