नवोदय विद्यालय में कक्षा 9वीं और 11वीं के लिए ऑनलाइन पंजीयन 30 सितंबर तक10 अप्रैल 2027 को होगी चयन परीक्षा
नवोदय विद्यालय में कक्षा 9वीं एवं 11वीं में लैटरल एंट्री चयन परीक्षा-2027 के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है, जिसकी अंतिम तिथि 30 सितंबर 2026 निर्धारित की गई है। सुकमा जिले के पात्र विद्यार्थियों के लिए यह एक सुनहरा अवसर है। इच्छुक अभ्यर्थी कक्षा 9वीं के लिएcbseitms.nic.in/2026/nvssix_9तथा 11वीं के लिएcbseitms.nic.in/2026/nvsxi_11पर जाकर समय-सीमा के भीतर अपना ऑनलाइन पंजीयन पूरा कर सकते हैं। चयन परीक्षा का आयोजन आगामी 10 अप्रैल 2027 को किया जाएगा।