जिले में 997.3 मि.मी.औसत वर्षा दर्ज
सक्ती जिले में 1 जून 2026 से 27 सितम्बर 2026 तक 997.3 मि.मी.औसत वर्षा दर्ज की गई है। बीते 24 घंटे में जिले में औसत वर्षा 3.5 मिली मीटर हुई है। भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार 1 जून 2026 से अब तक जिले के सक्ती तहसील में 921.4, मिली मीटर, जैजैपुर में 804.7, मालखरौदा में 1182.0, डभरा में 1064.0, नया बाराद्वार में 1110.9, अड़भार में 908.1, हसौद में 900.7, चंद्रपुर में 1117.6, एवं भोथिया में 966.6 मिली मीटर वर्षा दर्ज की गई है। प्राप्त जानकारी अनुसार आज तहसील सक्ती में 9.1, जैजैपुर में 1.6, मालखरौदा में 1.5, डभरा में 1.0, नया बाराद्वार में, 8.0, अड़भार में 2.1, हसौद में 2.0, चंद्रपुर में 1.0, एवं भोथिया 5.4 में मिली मीटर वर्षा दर्ज की गई हैं |