छत्तीसगढ़ / मुंगेली

छत्तीसगढ़ पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में लोरमी का परचम, जयदीप दास वैष्णव ने जीते 4 गोल्ड मेडल

लोरमी। छत्तीसगढ़ पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में लोरमी के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए क्षेत्र का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता का आयोजन 26 एवं 27 सितंबर 2026 को भिलाई में किया गया।


इस प्रतियोगिता में लोरमी निवासी जयदीप दास वैष्णव ने मास्टर-1 (M1) वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 450 किलोग्राम वजन उठाकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए उन्हें चार गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया।

जयदीप दास वैष्णव के इस प्रदर्शन से लोरमी के खेल प्रेमियों में खुशी का माहौल है। 

वहीं लोरमी के ही दौलत जायसवाल एवं चंद्रशेखर यादव ने भी छत्तीसगढ़ पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में हिस्सा लेकर अपनी प्रतिभा और दमखम का प्रदर्शन किया। दोनों खिलाड़ियों के प्रदर्शन की भी सराहना की गई।

लोरमी के इन खिलाड़ियों की उपलब्धि से क्षेत्र के युवा खिलाड़ियों को पावरलिफ्टिंग जैसे खेलों में आगे बढ़ने और प्रदेश एवं राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाने के लिए प्रेरणा मिलेगी।

लोरमी के खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर खेल प्रेमियों एवं क्षेत्रवासियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए सभी खिलाड़ियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

Leave Your Comment

Click to reload image