छत्तीसगढ़ / राजनांदगांव

जीआर मरकाम नोडल अधिकारी नियुक्त

 राजनांदगांव ।  खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में प्रदेश के युवाओं को विकसित भारत विजन 2047 से जोडऩे तथा विकसित छत्तीसगढ़ के संकल्प को साकार करने युवा उड़ान 2026 कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कलेक्टर  जितेन्द्र यादव ने जिले में युवा उड़ान 2026 कार्यक्रम के सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए आवश्यक समन्वय स्थापित करने आयुक्त नगर पालिक निगम राजनांदगांव  जीआर मरकाम को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है।  जीआर मरकाम द्वारा कार्यक्रम स्थल के चयन, बैठक व्यवस्था, ध्वनि, विद्युत, पेयजल, स्वच्छता, सुरक्षा सहित अन्य आवश्यक व्यवस्था एवं युवाओं की सहभागिता सुनिश्चित करने, प्रतिभागियों के पंजीयन तथा विभागों से समन्वय स्थापित करते हुए अन्य आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

 

 

Leave Your Comment

Click to reload image