छत्तीसगढ़ / सूरजपुर

करकोटी और दवनसरा में 06 अक्टूबर को लगेगा सेवा सेतु शिविर

 सूरजपुर  अक्टूबर 2026

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत विधानसभा एवं विकासखण्ड स्तरीय सेवा सेतु शिविर का आयोजन 06 अक्टूबर 2026 को विकासखंड भैयाथान के ग्राम पंचायत करकोटी एवं विकासखंड ओड़गी के ग्राम पंचायत दवनसरा में किया जाएगा। शिविर प्रातः 10 बजे से आयोजित होगा।

               शिविर में समस्त विभागों के कार्यालय प्रमुख अपनी टीम के साथ उपस्थित रहेंगे। ग्रामीण नागरिकों को  एक ही स्थान पर शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त करने तथा अपनी समस्याओं एवं मांगों से संबंधित आवेदन प्रस्तुत करने का अवसर मिलेगा।क्षेत्र के ग्रामीणों से अधिक से अधिक संख्या में शिविर में उपस्थित होकर इस सुविधा का लाभ लेने की अपील की गई  है।

Leave Your Comment

Click to reload image