बर्फानी समिति ने किया राजेश मारू, कमलेश सिमनकर और बीरेंद्र बहादुर का सम्मान
राजनांदगांव 06 अक्तूबर । द लुसियाना रिसर्च यूनिवर्सिटी द्वारा डॉक्टरेट की मानद उपाधि प्राप्त कर राजनांदगांव लौटने पर समाजसेवी राजेश मारू, पत्रकार कमलेश सिमनकर एवं बीरेंद्र बहादुर सिंह का बर्फानी सेवाश्रम समिति द्वारा भावभीना स्वागत किया गया ।
स्थानीय माँ पाताल भैरवी मंदिर परिसर में बीती रात आयोजित एक संक्षिप्त किंतु गरिमामय कार्यक्रम में समिति के सदस्यों ने बर्फानी सेवा समिति के उपाध्यक्ष दीपक जोशी एवं महामंडलेश्वर गोविंद दास जी के नेतृत्व में समिति के अध्यक्ष डॉ. राजेश मारू, डॉ. कमलेश सिमनकर एवं डॉ. बीरेंद्र बहादुर सिंह का पुष्प हार, पुष्प गुच्छ और शाल भेंट कर सम्मान किया । श्री दीपक जोशी ने नगर के तीन व्यक्तित्वों को डाक्टरेट की मानद उपाधि मिलने पर हर्ष व्यक्त किया । समिति के सभी सदस्यों ने तीनों महानुभावों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी । इस अवसर पर मंदिर समिति के नीलम जैन, महेंद्र लुनिया, सूरज जोशी, आलोक जोशी, सुदीप जोशी, समिति के सचिव गणेश प्रसाद शर्मा गन्नू, अंजनी शरण और ज्ञानचंद उपस्थित थे । सम्मान लिए श्री मारू ने समिति के सभी सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया । उक्त जानकारी समिति के सचिव गणेश प्रसाद शर्मा गन्नू ने एक विज्ञप्ति में दी ।