छत्तीसगढ़ / राजनांदगांव

आंगन मिलन सेवा संकल्प कार्यक्रम संपन्न

राजनंादगांव। स्थान आंगनबाड़ी सुभाष वार्ड 26, आज दिनांक 6 अक्टूबर 2026 को सुभाष वार्ड नंबर 26 आंगन मिलन सेवा संकल्प कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्य क्रम में महिला एवं बाल विकास द्वारा चलाई जा रही योजनाओं जैसे प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना,नोनी सुरक्षा योजना आदि के विषय में विस्तार से जानकारी दी गई।साथ ही पोषण एवं स्वास्थ्य के विषय में हितग्राहियों को व्यवहार परिवर्तन, बच्चों की देखभाल के लिए जानकारी दी गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एल्डरमैन श्रीमती मंजू यादव, पार्षद झामित सेन थी। एल्डरमैन श्रीमती मंजू यादव द्वारा हितग्राहियों को शासन द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ जरूर लेने एवं आंगनबाड़ी केंद्र से नियमित जुड़े रहने की अपील की गई। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिकाओं एवं मितानिन द्वारा जो सेवा भाव से कार्य किया जा रहा है, उसकी सराहना की गई। बेहतर कार्य करने के लिए सम्मानित आंगनबाड़ी कार्यकर्ता वंदना सोनपिपरे,रीना ठाकुर, मंजूषा रामटेके, ऊषा खोपरा गड़े। सहायिका छाया, कुमुदिनी,अंजू तिवारी,हेमिन साहू सभी सार्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया। वारिष्ठ नागरिक - श्रीमती पुष्पा सोनकर जी, श्रीमती राजविंदर कौर जी स्वस्थ विभाग के सम्मानित ए.एन,एम - श्रीमती सीमा साहू मैडम, मितानिन - गंगा यादव साथ ही हर घर मुनगा अभियान का प्रचार प्रचार किया गया। समूह की महिलाएं गर्भवती शिशुवती माताएं किशोरी बालिकाएं बच्चे कार्य कर्ता सहायिका आदि कार्य कर्ता आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम के अंत में आएं सभी अतिथियों आभार व्यक्त किया गया।

Leave Your Comment

Click to reload image