छत्तीसगढ़ / दंतेवाड़ा

पक्का आवास बना खुशियों का आशियाना, चमेली नागेश के जीवन में आई नई खुशहाली

 दंतेवाड़ा । सेवा संकल्प अभियान के तहत प्रधानमंत्री आवास योजना ने इस सपने को साकार करने में अनेक परिवारों को सहारा दिया है। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए अपना पक्का घर किसी सपने से कम नहीं होता। ऐसी ही प्रेरणादायक कहानी चमेली नागेश की है, जो प्रधानमंत्री आवास योजना से लाभान्वित होकर अब अपने परिवार के साथ सुरक्षित और पक्के मकान में खुशहाल जीवन व्यतीत कर रही हैं। 

वे बताती है कि पहले चमेली नागेश का परिवार कच्चे मकान में रहने के कारण बारिश एवं अन्य मौसम में कई परेशानियों का सामना करता था। परिवार की आर्थिक स्थिति ऐसी नहीं थी कि वे स्वयं पक्का मकान बनवा सकें। प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत उन्हें आवास निर्माण के लिए सहायता प्राप्त हुई। इस सहायता से उन्होंने अपने सपनों का पक्का घर तैयार कराया।

 

आज उनका परिवार अपने स्वयं के पक्के और सुरक्षित आवास में रह रहा है। घर मिलने से परिवार को न केवल सुरक्षित छत मिली, बल्कि उनके जीवन में स्थायित्व और आत्मविश्वास भी बढ़ा है। चमेली नागेश प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहती हैं कि पक्का घर उनके परिवार के लिए सुरक्षित भविष्य और सम्मानपूर्ण जीवन की नई शुरुआत है। चमेली नागेश की यह कहानी इस बात का उदाहरण है कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाएं जरूरतमंद परिवारों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। आज उनका पक्का आवास उनके परिवार के लिए सुरक्षा, सम्मान और खुशहाल जीवन का प्रतीक बन गया है।

Leave Your Comment

Click to reload image