छत्तीसगढ़ / कोरबा

सेन्द्रीपाली में ‘नमो सेवा गाथा’ पर नुक्कड़ नाटक का आयोजन

 कोरबा । सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, सेन्द्रीपाली में ‘नमो सेवा गाथा’ थीम पर नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय, सेन्दरीपाली की छात्राओं ने 25 वर्षों की सेवा यात्रा और लोककल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने की प्रक्रिया पर आकर्षक प्रस्तुति दी। नाटक के माध्यम से योजनाओं के धरातल पर क्रियान्वयन और उनसे मिल रहे लाभों को प्रभावी ढंग से दर्शाया गया। प्रस्तुति ने उपस्थित दर्शकों और विद्यार्थियों का मन मोह लिया।

कार्यक्रम में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय (सेजेस), करतला की शाला प्रबंधन एवं विकास समिति के अध्यक्ष  आकाश सक्सेना मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथियों में शाला प्रबंधन एवं विकास समिति, सेन्दरीपाली के अध्यक्ष  वीरेंद्र कुमार साहू तथा ग्राम पंचायत सेन्दरीपाली के सरपंच  पन्नालाल कंवर शामिल हुए। शाला प्रबंधन एवं विकास समिति के सदस्य  छेदूलाल साहू और  बजरंग चंद्रा भी उपस्थित रहे।

 

इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य  जे.आर. अजगल्ले, कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की अधीक्षिका श्रीमती सुनीता सिंह, शिक्षक-शिक्षिकाएं, 416 विद्यार्थी और 15 गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन हिंदी व्याख्याता श्रीमती माया देवी ने किया।

 
 
 
 

Leave Your Comment

Click to reload image