छत्तीसगढ़ / कोरबा

सेवा संकल्प अभियान : पं.रविशंकर शुक्ल जोन में लगेगा सेवा सेतु शिविर

 कोरबा । सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत नगर पालिक निगम कोरबा द्वारा 09 अक्टूबर को पं.रविशंकर शुक्ल जोन कार्यालय और 10 अक्टूबर को बालको जोन में सेवा सेतु शिविर आयोजित किया जाएगा।  शिविर सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक चलेगा। इसका उद्देश्य नागरिकों को विभिन्न शासकीय योजनाओं और सेवाओं की जानकारी उपलब्ध कराने के साथ उनकी समस्याओं एवं आवेदनों के निराकरण में सहायता करना है। बालको जोन में आयोजित सेवा सेतु शिविर उद्योग मंत्री  लखन लाल देवांगन शामिल होंगे।

शिविर में राजस्व, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, खाद्य, महिला एवं बाल विकास, श्रम, समाज कल्याण, विद्युत, सहकारिता, कौशल विकास, उद्योग, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, परिवहन सहित विभिन्न विभागों के प्रतिनिधि मौजूद रहेंगे। नागरिक संबंधित सेवाओं की जानकारी ले सकेंगे और अपनी आवश्यकता के अनुसार आवेदन प्रस्तुत कर सकेंगे।

 
 
 
 
 
 

नागरिकों से अपील की गई है कि वे अपनी समस्या या आवेदन से जुड़े आवश्यक दस्तावेजों के साथ शिविर में उपस्थित होकर इसका लाभ उठाएं।


 

Leave Your Comment

Click to reload image