छत्तीसगढ़ / कोरिया

सेवा की कहानी : ’महतारी वंदन योजना से उर्मिला राजवाड़े को मिल रहा आर्थिक संबल’

 ’कोरिया 09 अक्टूबर 2026

छत्तीसगढ़ शासन की महतारी वंदन योजना महिलाओं को आर्थिक संबल प्रदान करने में सहायक बन रही है। ग्राम ओड़गी निवासी श्रीमती उर्मिला राजवाड़े, पति श्री हरिनंदन राजवाड़े, इस योजना से मिलने वाली आर्थिक सहायता का उपयोग अपनी जरूरतों और इलाज संबंधी खर्चों को पूरा करने में कर रही हैं।

उर्मिला राजवाड़े बताती हैं कि आज के समय में बढ़ती महंगाई और घरेलू जरूरतों के बीच परिवार का खर्च चलाना आसान नहीं है। ऐसे में महतारी वंदन योजना के तहत हर माह मिलने वाली एक हजार रुपये की सहायता राशि उनके लिए काफी उपयोगी साबित हो रही है। इस राशि से वे अपनी आवश्यकताओं को पूरा करने के साथ ही इलाज पर होने वाले खर्च में भी मदद प्राप्त कर रही हैं।

वे कहती हैं कि योजना से मिलने वाली यह सहायता मुश्किल समय में राहत देती है और अपनी छोटी-बड़ी जरूरतों को पूरा करने में सहयोग करती है। महतारी वंदन योजना के माध्यम से मिलने वाली नियमित आर्थिक सहायता उनके लिए आत्मनिर्भरता की दिशा में एक महत्वपूर्ण सहारा बनी है।

उर्मिला राजवाड़े के लिए महतारी वंदन योजना न केवल आर्थिक मदद का माध्यम है, बल्कि रोजमर्रा की जरूरतों और स्वास्थ्य संबंधी खर्चों को पूरा करने में भी सहायक है।

Leave Your Comment

Click to reload image