छत्तीसगढ़ / दंतेवाड़ा

मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण अभियान को लेकर राजनीतिक दलों की आवश्यक बैठक आयोजित

 दंतेवाड़ा । भारत निर्वाचन आयोग एवं मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा जिले में मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण, छूटे हुए पात्र नागरिकों के पुनर्सत्यापन तथा नए, युवा मतदाताओं के पंजीकरण हेतु ’’विशेष अभियान’’ संचालित किया जा रहा है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य प्रत्येक पात्र मतदाता का नाम मतदाता सूची में जोड़ना तथा किसी भी अपात्र व्यक्ति को सूची में प्रविष्ट होने से रोकना है। अभियान के सुचारू संचालन और पारदर्शी क्रियान्वयन के उद्देश्य से जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा जिले के सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों (इंडियन नेशनल कांग्रेस, भारतीय जनता पार्टी, कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया, बहुजन समाज पार्टी, जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ और आम आदमी पार्टी) के पदाधिकारियों एवं प्रतिनिधियों की एक आवश्यक बैठक बुलाई गई। यह बैठक 09 अक्टूबर 2026 को दोपहर 01 बजे संयुक्त जिला कार्यालय, दंतेवाड़ा के भू-तल स्थित सभागार में आयोजित की गई। उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी संबंधित सर्वदलीय प्रतिनिधियों को बैठक में अनिवार्य रूप से उपस्थित होने के निर्देश जारी किए थे।

 

 

Leave Your Comment

Click to reload image