छत्तीसगढ़ / बालोद

अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई, 44 पाव देशी मदिरा जब्त

 कलेक्टर श्रीमती मिश्रा के निर्देशानुसार आबकारी विभाग ने दर्ज किया प्रकरण

बालोद, 09 अक्टूबर 2026

कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा के निर्देशानुसार जिले में अवैध मदिरा के निर्माण, परिवहन, भंडारण एवं बिक्री पर रोक लगाने के लिए आबकारी विभाग द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में आबकारी विभाग जिला बालोद की टीम ने विगत दिनों दल्लीराजहरा में कार्रवाई करते हुए 44 पाव देशी मदिरा जब्त की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, आबकारी विभाग की टीम ने दल्लीराजहरा निवासी कोमल साहू, पिता ढेलूराम साहू, उम्र 43 वर्ष के विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) एवं 59-क के तहत प्रकरण दर्ज किया है। कार्रवाई के दौरान 7.92 बल्क लीटर (44 पाव) शोले देशी मदिरा प्लेन जब्त की गई।
इस कार्रवाई में आबकारी उपनिरीक्षक एवं वृत्त दल्लीराजहरा के विवेचक अधिकारी श्री रोशन लाल बंजारे सहित आबकारी उपनिरीक्षक (परिवीक्षाधीन) श्री प्रतीक महोबिया, आबकारी मुख्य आरक्षक श्री तजेंद्र मंडल, आबकारी आरक्षक श्री गजेन्द्र सोम, श्री चंद्रशेखर सिंहसार, श्री राकेश देशमुख, महिला आबकारी आरक्षक श्रीमती चित्रलेखा सिन्हा, श्रीमती कोमल सतपथी, श्रीमती चुनेश्वरी साहू तथा वाहन चालक श्री कुलदीप ठाकुर शामिल रहे। जिला प्रशासन के निर्देशानुसार आबकारी विभाग द्वारा अवैध मदिरा के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए सतत निगरानी एवं कार्रवाई की जा रही है।

Leave Your Comment

Click to reload image