छत्तीसगढ़ / दुर्ग

निगम परिसर में शारदीय नवरात्र महोत्सव शुरू, महापौर ने प्रज्वलित की अखंड ज्योति

 दुर्ग । नगर निगम परिसर स्थित मां दुर्गा मंदिर में शारदीय नवरात्र महोत्सव का शुभारंभ हुआ। महापौर अलका बाघमार ने जनप्रतिनिधियों और निगम अधिकारियों-कर्मचारियों की उपस्थिति में अखंड ज्योति कलश प्रज्वलित कर पूजा-अर्चना की। इस दौरान माता रानी के जयकारों से निगम परिसर भक्तिमय हो उठा।

नवरात्र के पहले दिन मंदिर में श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा के दर्शन कर सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। मंदिर परिसर को रंगोली और फूलों से सजाया गया।

 

 

महापौर अलका बाघमार ने कहा कि नवरात्र शक्ति और साधना का पर्व है, जो सत्य, धर्म और न्याय के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। उन्होंने शहर की सुख-शांति, समृद्धि और जनकल्याण के लिए मां दुर्गा से प्रार्थना की।

लोक कर्म प्रभारी देवनारायण चंद्राकर ने भी नगरवासियों के उत्तम स्वास्थ्य और समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर एमआईसी सदस्य, पार्षद, निगम अधिकारी-कर्मचारी और श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Leave Your Comment

Click to reload image