छत्तीसगढ़ / कबीरधाम

महिषासुर संहार की झाँकी ने मोहा दर्शकों का मन, बच्चों की शानदार प्रस्तुति पर झूम उठा महली

नौ दुर्गा समिति बैगा चौक महली के झाँकी कार्यक्रम में देर रात तक उमड़ा जनसैलाब
पंडरिया-
 नवरात्रि के पावन अवसर पर नौ दुर्गा समिति बैगा चौक महली द्वारा आयोजित भव्य झाँकी कार्यक्रम में बच्चों ने शानदार एवं आकर्षक प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोह लिया। “ए दीना, ए दिया, ओ दिया दाई”, “झूपत-झूपत आवे दाई” तथा “आमा पान के पटरी दाई, अरू हे कलसा दाई” जैसे भक्तिमय जसगीतों पर कलाकारों की प्रस्तुति ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया।

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण महिषासुर संहार की झाँकी रही, जिसने अपनी प्रभावशाली प्रस्तुति, जीवंत अभिनय और शानदार मंचन से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। बच्चों की इस दमदार प्रस्तुति को देखकर उपस्थित जनसमूह ने खूब सराहना की। कार्यक्रम के दौरान दर्शक अंत तक झूमते रहे और माता रानी के जयकारों से पूरा पंडाल गूँज उठा।

इस भव्य आयोजन में बड़ी संख्या में ग्रामवासी एवं दर्शक उपस्थित रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने में व्याख्याता तुलस राम चंद्राकर का विशेष मार्गदर्शन रहा। कार्यक्रम के समापन पर सभी कलाकारों को तुलस राम चंद्राकर द्वारा श्रीफल, लेखनी एवं सम्मान राशि प्रदान कर सम्मानित किया गया। बच्चों की प्रतिभा को प्रोत्साहित करने की इस पहल की उपस्थित लोगों ने सराहना की।

नवरात्रि के इस आयोजन ने धार्मिक आस्था, सांस्कृतिक परंपरा और बच्चों की प्रतिभा का सुंदर संगम प्रस्तुत किया।

Leave Your Comment

Click to reload image