छत्तीसगढ़ / रायपुर

ग्राम सांकरा में 21 अक्टूबर को होगा भव्य रावण दहन, रात 11 बजे से सजेगी अनुराग शर्मा की स्टार नाइट

 सांकरा। विजयादशमी के पावन अवसर पर ग्राम पंचायत सांकरा में बुधवार, 21 अक्टूबर 2026 को रावण दहन एवं भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में रावण दहन मुख्य आकर्षण रहेगा, वहीं रात्रि 11 बजे से अनुराग शर्मा की स्टार नाइट का आयोजन होगा, जिसमें मनोरंजक प्रस्तुतियां दर्शकों को आकर्षित करेंगी।

 
कार्यक्रम का आयोजन जनजागृति युवा समिति, बजरंग चौक नवयुवक दुर्गा समिति, बाजार चौक एवं ग्राम विकास दुर्गा समिति, आजाद चौक के संयुक्त प्रयासों से ग्राम पंचायत सांकरा के सहयोग से किया जा रहा है।
 
इस आयोजन में जनपद प्रतिनिधि अंजित सायतोड़े, ग्राम पंचायत सरपंच रघुनाथ साहू, उपसरपंच योगेश्वर साहू तथा पंचगण दीनानाथ सायतोड़े,हेमन्त बंजारे ,योगेश्वर गायकवाड़ उमेश यादव, सहित समस्त पंचगण का सहयोग एवं सहभागिता रहेगी।
 
दशहरा पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। इसी संदेश के साथ ग्राम सांकरा में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम को लेकर तैयारियां की जा रही हैं। रावण दहन के पश्चात होने वाली स्टार नाइट कार्यक्रम का विशेष आकर्षण रहेगी।
 
आयोजक समितियों एवं ग्राम पंचायत की ओर से ग्राम सांकरा सहित आसपास के सभी क्षेत्रवासियों को कार्यक्रम में सादर आमंत्रित किया गया है। आयोजकों ने समस्त ग्रामवासियों एवं क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने तथा आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।
 
 

Leave Your Comment

Click to reload image