छत्तीसगढ़ / राजनांदगांव

छत्तीसगढ़ राजपूत महासभाद्वारा विशाल कार व बाइक रैली

राजनंदगांव दै, दैनंदिनी ब्यूरो =राजनांदगांव जिले में राजपूत महासभा द्वारा आयोजित कार व बाइक रैली निकाला जाएगा जिसमें राजपूत समाज की युवा संगठन छतरी कल्याण संघ भिलाई बेस समाज छत्री करणी सेना सर्व छत्री महासंघ आदि समाज के लोग शामिल होंगे। जिसमे विभिन्न जिले के सामाजिक कार्यकारिणी सदस्य कवर्धा बिलासपुर दुर्ग भिलाई बालोद के पदाधिकारी मौजूद रहेंगे ।रैली में राजनांदगांव के सांसद संतोष पांडे महापौर मधुसूदन यादव इसमें शामिल होंगे। यह रैली विधानसभा अध्यक्ष  बंगले के पास से निकाली जाएगी जो कि विभिन्न मार्ग चौराहे से होते हुए ठाकुर लोटन सिंह स्मृति भवन महाराणा प्रताप भवन में समापन होगा तत्पश्चात विमोचन और मूर्ति का अनावरण किया जायेगा। इस प्रेस वार्ता में समाज के निम्न पदाधिकारी विश्व बहादुर राजपूत अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह युवा संगठन अध्यक्ष विशाल सिंग आदर्श ठाकुर फतेंद्र सिंग रामनारायण सिंह सतीश सिंह हर्षवर्धन सिंह आदि उपस्थित रहे

Leave Your Comment

Click to reload image