छत्तीसगढ़ / सूरजपुर

मतदाता सूची में युवाओं का नाम जोड़ने डोर टू डोर पहुंच रहे बीएलओ

सूरजपुर । भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार एवं कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी रेना जमील के मार्गदर्शन में जिले में पात्र मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में जोड़ने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। 

 

अभियान के तहत जिले की सभी ग्राम पंचायतों में बूथ लेवल अधिकारी घर-घर पहुंचकर पात्र युवाओं से संपर्क कर रहे हैं तथा उन्हें मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। इसके साथ ही महाविद्यालयों में शिविर और जागरूकता गतिविधियों के माध्यम से पात्र छात्र-छात्राओं को मतदाता पंजीयन की प्रक्रिया की जानकारी दी जा रही है। ताकि कोई भी पात्र युवा मतदाता सूची में नाम जुड़वाने से वंचित न रहे और लोकतांत्रिक प्रक्रिया में अपनी भागीदारी निभा सके। अभियान को विशेष प्राथमिकता देते हुए युवाओं को मताधिकार के प्रति जागरूक तथा पात्र नागरिकों का पंजीयन सुनिश्चित किया जा रहा है। पात्र युवाओं से भी अपील की गई है कि वे मतदाता सूची में अपना नाम जुड़वाकर लोकतंत्र को मजबूत बनाने में सहभागी बनें।

 

Leave Your Comment

Click to reload image