छत्तीसगढ़ / मुंगेली

झांकीयों के साथ माता रानी की विदाई हुयी, जगह-जगह श्रद्धालुओं ने की पूजा अर्चना मातारानी के होवत हे विदाई के गीत की साथ किया गया विसर्जन

लोरमी- नगर के विभिन्न स्थानो में विराजित मां दुर्गा का विसर्जन गुरुवार को पूरे भक्ति भाव के साथ किया गया। माँ दुर्गा के प्रतिमा के साथ-साथ टोलीयों ने माता की आराधाना गीत जसगीत गाते हुए निकले इसी प्रकार नगर एवं क्षेत्र के विभिन्न समिति मां जगजननी समिति थाना ग्राउंड, नवदीप दुर्गोत्सव समिति बाजारपारा, जय दुर्गेवार्ड दुर्गात्सव समिति गुरुद्वारा चौक, राजाकालोनी दुर्गोत्सव आदर्श दुर्गोत्सव समिति मिलपार, युवा मण्डल ब्राम्हणपारा दुर्गोत्सव समिति डिपोपारा नाकापारा राम्डेपुर समिति गायत्री

नगर दुर्गोत्सव समिति द्वारा मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन धार्मिक वातावरण के साथ किया गया। वही सभी समितियों के द्वारा मातारानी की मूर्तियों का विसर्जन शिवघाट धाम स्थित मनियारी नदी में किया गया।

Leave Your Comment

Click to reload image