छत्तीसगढ़ / सूरजपुर

ग्राम पंचायतों के वार्डवार निर्वाचन नामावली तैयार

 निर्वाचक नामावली सूची में नाम शामिल करने एवं संशोधित कर सकते हैं दावा आपत्ति

सूरजपुर 23 अक्टूबर 2026

उप जिला निर्वाचन अधिकारी (स्थानीय निर्वाचन) ने जानकारी दी है कि छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग रायपुर द्वारा जारी कार्यक्रम अनुसार जिला सूरजपुर के जनपद पंचायत सूरजपुर के ग्राम पंचायत पीढ़ा, रूनियाडीह, सोहागपुर, कुरूवां, बलरामपुर, शिवसागरपुर, पार्वतीपुर, रविन्द्रनगर, जनपद पंचायत भैयाथान के ग्राम पंचायत दुग्गा, केनापारा, राजकिशोरनगर, जनपद पंचायत रामानुजनगर के ग्राम पंचायत भरूहामुड़ा,  उमेशपुर, लेडुवा, मोहनपुर, जनपद पंचायत प्रतापपुर के ग्राम पंचायत गोन्दा, पडिपा, नवाडीह, मदननगर, माड़ीडांड एवं जनपद पंचायत ओड़गी के ग्राम पंचायत अवंतिकापुर, विशालपुर, कुप्पा, कुप्पी, उमझर, धरसेड़ी के वार्डवार निर्वाचक नामावली तैयार है एवं आम लोगों के निःशुल्क निरीक्षण के लिए उपलब्ध है।

उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया है कि प्रत्येक ग्राम पंचायत की निर्वाचक नामावली 01 अक्टूबर, 2026 के आधार पर तैयार की गई है। कोई भी व्यक्ति जो उपरोक्त अर्हकारी तारीख के संदर्भ में, किसी ग्राम के निर्वाचक नामावली में किसी का नाम को सम्मिलित किए जाने या किसी प्रविष्टि को संशोधित करने के लिए दावा करना चाहे या किसी व्यक्ति का नाम सम्मिलित किये जाने के संबंध में आपत्ति करना चाहे, वह इस संबंध में अपना दावा या आपत्ति निर्धारित प्रारूप में 23 अक्टूबर 2026 से 30 अक्टूबर तक  
तक कर सकते हैं। दावे और आपत्तियां प्रस्तुत करने की अंतिम तारीख है 30 अक्टूबर अपरान्ह 3.00 बजे तक निर्धारित की गई है।

इसके लिए प्रत्येक ग्राम पंचायतों के लिए पृथक-पृथक नियुक्त प्राधिकृत कर्मचारी/अधिकारी जो दावा/आपत्तियां प्राप्त करने के लिए अपने-अपने ग्राम पंचायत भवन में उपलब्ध रहेंगे, उन्हें निर्धारित फार्म में आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं। निर्धारित समय के पश्चात प्रस्तुत दावे या आपत्ति पर विचार नहीं किया जायेगा।

निर्वाचक नामावली कार्यक्रम जारी करने की तिथि से दावा आपत्ति के निराकरण की अंतिम तिथि तक ग्राम पंचायत पर आच्छादित विधानसभा की निर्वाचक नामावली में नाम दर्ज करा लिये जाने के कारण ग्राम पंचायत की निर्वाचक नामावली में नाम सम्मिलित किये जाने के लिए आवेदन प्रारूप क-1 में 23 अक्टूबर 2026 से 11 नवंबर तक कार्यालयीन समय के दौरान दावा प्रस्तुत कर सकते है, दावा प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि 11 नवंबर 2026 निर्धारित है। दावा नियत तिथि पर संबंधित रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के समक्ष आवेदन प्रस्तुत कर सकते है। विहित समय के पश्चात प्रस्तुत दावे या आपत्ति पर विचार नहीं किया जायेगा।

Leave Your Comment

Click to reload image