छत्तीसगढ़ / कांकेर

स्वाधीन जैन कांकेर जिला सदस्यता - प्रभारी

 स्वाधीन जैन बने कांकेर जिला के सदस्यता अभियान प्रभारी

 भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा छत्तीसगढ़ ने की नियुक्ति

कांकेरप्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी 2 सितंबर, 2024 को शाम 5 बजे भाजपा के राष्ट्रीय सदस्यता अभियान का शुभारंभ किया एवं भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जे पी नड्डा जी आदरणीय प्रधानमंत्री जी को प्रथम सदस्य बनाया गया। सदस्यता अभियान के माध्यम से बीजेपी संगठन पर्व मनाकर अपना विस्तार कर रही है.

भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जमाल सिद्दीकी जी एवं भाजपा छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष श्री किरण सिंह देव जी के निर्देशन पर एवं मोर्चा के प्रदेश प्रभारी श्री डॉ.सलीम राज जी की सहमति से संगठन महा पर्व सदस्यता अभियान 2024 के लिए मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री शकील अहमद जी ने प्रदेश सदस्यता टीम की घोषणा की है  जिसमे स्वाधीन जैन जी को कांकेर जिला का प्रभारी बनाया गया है
स्वाधीन जैन ने पूरे प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुवे कहा कि भाजपा पूरे 6 सालो में इस सदस्यता अभियान को एक महापर्व के रूप मनाती है ऐसे में आज मुझे कांकेर जिले का प्रभारी बनाया है ऐसे कांकेर में हम सभी अल्पसंख्यक मोर्चा के लोग मिल कर शत प्रतिशत सदस्य बनाएंगे साथ ही इस महापर्व में नये लोगो को भी बड़ी सख्या में सदस्य बनाने का सकल्प दिलाएंगे। ऐसे में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चे के प्रदेश मीडिया प्रभारी व सदस्यता अभियान कांकेर जिले का प्रभारी स्वाधीन जैन को बनाये जाने पर दल्लीराजहरा नगर में हर्ष का माहौल बना हुवा है भाजपा बालोद जिला अध्यक्ष पवन साहू ने भी दी बधाई साथ ही गोविन्द वाधवानी ,जयदीप गुप्ता , आशीष लालवानी , हितेश कुमार , शाहिल कुमार , सुरेश जायसवाल ,विशाल मोटवानी , ओम गोलछा,दमनदीप,ललित जैन ,आलोक जैन,मोहमद इमरान,फारूक भाई, हनी मथारू,निखिल जैन,दीपेश जैन,पुनीत पब जी,व भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चे के लोगो ने बधाई दिया है।

इस दौरान स्वाधीन जैन ने बताया सदस्यता अभियान में  तीन तरीके से सदस्य बन सकते हैं.जिसमें ऑनलाइन, ऑफलाइन और मिस्ड कॉल इन तीन फॉर्मेट में से किसी भी फॉर्मेट में जाकर व्यक्ति भारतीय जनता पार्टी का सदस्य बन सकता हैं.
 

Leave Your Comment

Click to reload image