कृति सेनन ने महिलाओं के साथ होने वाले भेदभाव पर रखी अपनी बात, जानें क्या कहा
मुंबई । करीना कपूर खान के शो ‘व्हाट वुमन वॉन्ट’ पर कृति सैनन ने अपनी चोली को लेकर हुई ट्रोलिंग, महिलाओं के कपड़ों पर उठने वाले सवालों और अपने लिए आवाज उठाने की अहमियत पर खुलकर बात की।
एक्टर कृति सेनन को हाल ही में करीना कपूर खान के शो व्हाट वूमेन वॉन्ट पर अपनी मौजूदगी दर्ज कराते हुए देखा गया। जहां दोनों ने महिलाओं, ऑनलाइन ट्रोलिंग से लेकर खुद के लिए खड़े होने के महत्व पर खुलकर चर्चा की। इस तरह से कृति ने एक सेगमेंट में कई तरह के हालातों पर कभी ‘बॉस लेडी’ तो कभी ‘बैडी’ की तरह अपना जवाब दिया, इतना ही नहीं उन्होंने खुद के ऐड आउटफिट की वजह से हुई ट्रोलिंग पर भी रोशनी डाली। इस ट्रोलिंग ने एक बड़ी बहस छेड़ दी कि महिलाओं के कपड़ों को लेकर उन्हें किस तरह सवालों का सामना करना पड़ता है।
कैसे अक्सर होने वाली ट्रोलिंग को कृति हैंडल करती हैं, उसके बारे में बात करते हुए कृति ने कहा, "मैं बॉस हूं। मैं किसी भी ट्रोल पर ध्यान नहीं देती। मैं उनकी बातों पर ध्यान नहीं देती। मुझे महसूस नहीं होता है कि मुझे जरूरत है जस्टिफाई करने की क्योंकि मुझे उन्हें अटेंशन नहीं देना है। बल्कि मैं इसे जाने देता हूं। मैं उन्हें कुछ नहीं कहती। मैं रिएक्ट ही नहीं करती। पर, जो कुछ हाल ही में सच में हुआ, मेरी चोली नेशनल डिबेट बन गई। हे भगवान, मुझे आधी बार तो यकीन ही नहीं हुआ कि मेरी चोली प्राइम-टाइम न्यूज़ पर छह लोगों का पैनल डिस्कशन बन गई। और मैं सोच रही थी, ये क्या हो रहा है? आम तौर पर मैं कुछ नहीं कहती। आप जानते हैं, ट्रोलिंग तो इससे बहुत पहले हो चुकी थी। और तभी मुझे लगा कि अब मुझे थोड़ा "बैडी" बनना पड़ेगा।"
इसपर रिस्पॉन्ड करते हुए करीना ने कहा, "जो वाकई बहुत शानदार था।"
कृति ने आगे कहा, "थैंक यू. पर इसलिए नहीं कि, आप जानते हैं, मुझे लगा कि ये मेरे बारे में था। ये एक कहीं बड़ा मुद्दा था, जहां मुझे लगता है कि महिलाओं को हर चीज़ के लिए लगातार परखा जाता है। और सिर्फ महिलाओं को ही छोटी-छोटी बातों पर निशाना बनाया जाता है।"
इस बात से सहमत होते हुए करीना ने कहा, "हां, और ये आपकी चॉइस है कि आप क्या और कैसे पहनना चाहते हैं।"
कृति ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा, "और आप क्या पहनना चाहती हैं, वो बहुत छोटी है, बहुत लंबी है, वज़न बढ़ गया है, बहुत पतली लग रही है, अरे, क्या वो प्रेग्नेंट है? कितनी बार आपको सफाई देनी पड़ी है? हां, आपने पिज़्ज़ा, पास्ता और वाइन खाई थी। (करीना के लिए) ये क्या हो रहा है? और, आप जानते हैं, बस, मुझे ये आउटफिट पसंद है, मुझे ये आउटफिट पसंद नहीं है। ठीक है। ये एक राय है।" करीना ने बीच में कहा, "लेकिन अब ये अगले लेवल पर पहुंच गया है"
कृति ने इसपर जवाब देते हुए कहा, "इतनी नफ़रत क्यों होती है, ये नफ़रत आखिर किस बात की है?" करीना ने सहमति जताते हुए ट्रोलिंग को "बिल्कुल गैरज़रूरी" बताया।
कृति ने आगे समझाते हुए कहा कि क्यों महिलाओं को अपनी खुद की चॉइसेज की बचाव करने की जरूरत नहीं है, उन्होंने कहा, "जैसे कि मेरी बहन का कहना था कि तुम अपना कमेंट बंद कर दो और मैंने कहा क्यों? वो बोली, ओह, मैं इस सबसे बहुत ही परेशान हो रही हूं। तो मुझे बस लगता है, और मुझे लगता है कि महिलाओं के लिए अपने लिए खड़े होना ज़रूरी है, क्योंकि हर चीज़ पर इतने सवाल उठाए जाते हैं। और इन लोगों को ये हक़ किसने दिया है कि वो हम पर कमेंट करें, किस बात के लिए? आप जानते हैं, महिलाएं असल में यही चाहती हैं कि उन्हें जज न किया जाए और लोग अपने काम से मतलब रखें।"
करीना ने कृति की सराहना की क्योंकि उन्होंने इस तरह के मुद्दे को उठाया, एक ऐसे प्लेटफॉर्म पर जो महिलाओं से जुड़ी बातचीत के लिए समर्पित है। उन्होंने कहा, "तो बस, यही बात है, क्योंकि मुझे लगता है कि उनकी तरफ से और 'व्हाट वीमेन वॉन्ट' जैसे शो पर ये बात आना, कृति के लिए यहां आकर ये कहना कि यही सच है, एक पूरी तरह से प्रेरणा है।"
इस मुद्दे को अपने खुद ने अनुभव से आगे बढ़ाते हुए कृति ने कहा,"और ये इसलिए भी है कि ये कई महिलाओं के साथ हुआ है, और एक्टर्स सबसे ईजी टारगेट होते हैं। ये सिर्फ मेरे साथ नहीं है। हाल ही में कई लोगों के साथ ऐसा हुआ है, और ये बहुत दुख की बात है क्योंकि हम भी इंसान हैं और हम पर भी इन सभी चीजों का असर पड़ता है, और ये सही नहीं है। और न हिन्ये ये किसी अन्य महिला के लिए सही है।"
फिर करीना ने उनसे कहा, "मुझे लगता है कि 'बैडी' बनना आपकी बहुत, बहुत बड़ी हिम्मत है। तो आप एक बैडी हैं।"
कृति ने भी इस बात पर हामी भरी, और उन्होंने खुद के खातिर खड़े होने और असमानता को बढ़ावा देने वाली सोच को चुनौती देने में अपना विश्वास फिर दिखाया। उन्होंने कहा, "हां, जब बात इसकी आती है। और मैं अपने लिए खड़े होने को लेकर बहुत मज़बूत महसूस करती हूं। हां। अपने लिए खड़े होना और बस, जो जेंडर इनइक्वॉलिटी मौजूद है और पितृसत्ता इतनी गहराई तक बसी हुई है कि उसे तोड़ने के लिए हमें उसे कई बार झकझोरने की कोशिश करनी पड़ेगी, तभी वो टूटेगी।"
आखिर में बातचीत को खत्म करते हुए करीना ने कृति की बातों पर अपनी सहमति जताते हुए कहा, "नहीं, बिल्कुल सही।
कृति ने बातचीत के दौरान, इस बात पर रोशनी डाली की कैसे महिलाओं के दिखने से लेकर उनके द्वारा पसंद किए जाने वाले कपड़ों पर नजर बनाए रखने वाले लोग, अक्सर पर्सनल ओपिनियन देने से आगे बढ़कर महिलाओं को टारगेट करने से लेकर कभी-कभी उनके परिवारों को भी प्रभावित करने लगते हैं।करीना के साथ की गई बातचीत में कृति ने इस बात पर भी रोशनी डाली है कि महिलाओं को खुद को एक्सप्रेस करने का हक है, बिना गलत व्यवहार या किसी और द्वारा उस पसंद को सही ठहराने की उम्मीद के। जैसा कि कृति ने कहा, खुद के लिए आवाज उठाना केवल अपनी बात रखने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह लड़का और लड़की के बीच की असमानता और पितृसत्ता को चुनौती देने का भी एक रास्ता है, जो आज भी लोगों की सोच और बोली पर असर डालती है।