देश-विदेश

दिल्ली में लू का अलर्ट, 42 के पार पहुंचेगा तापमान

नई दिल्ली।  राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत कई राज्यों में गर्मी दिन पर दिन बढ़ती जा रही है। दिल्ली में शनिवार को अधिकतम तापमान 35.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो, इस मौसम के औसत तापमान से 1.7 डिग्री अधिक है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने रविवार को दिल्ली में आसमान साफ ​​रहने और हीट वेव (लू) चलने का अनुमान जताया है। इस दौरान अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 39 डिग्री सेल्सियस और 20 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है। इसके साथ ही मौसम विभाग ने शुक्रवार को पूर्वानुमान जताया कि अगले 6 दिनों में दिल्ली में भीषण गर्मी रहेगी और पारा 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की आशंका है। मौसम विभाग के मुताबिक, अप्रैल के महीने में दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, हरियाणा और मध्य प्रदेश में भीषण गर्मी पड़ने वाली है।

Leave Your Comment

Click to reload image