देश-विदेश

ठंडा-ठंडा कूल-कूल के बाद अब चिलचिलाती गर्मी की बारी

 नई  दिल्ली ।   धूल भरी आंधी और तेज हवाओं के चलने के एक दिन बाद दिल्ली का अधिकतम तापमान शनिवार को सामान्य से 0.9 डिग्री कम 35.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिल्ली में शुक्रवार को मौसम की स्थिति में अचानक बदलाव आया था। धूल भरी आंधी के बाद हुई बारिश से तापमान में भारी गिरावट आया है। दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश समेत कई राज्यों का मौसम ठंडा-ठंडा कूल-कूल हो गया। वहीं, एक बार फिर मौसम में बदलाव होने वाला है। उत्तर प्रदेश, हरियाणा और बिहार के कुछ जिलों में भीषण गर्मी रहेगी तो वहीं कुछ हिस्सों में हल्की बूंदाबांदी के भी आसार हैं।

बुधवार से बढ़ेगी गर्मी

मौसम विभाग ने रविवार के लिए दिल्ली-एनसीआर में आंशिक रूप से बादल छाए रहने का अनुमान लगाया है। इस दौरान अधिकतम तापमान 37 और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने बताया कि बुधवार (16 अप्रैल) से गर्मी बढ़ने की आशंका जताई गई है।

दिल्ली-एनसीआर में चलेगी लू

दिल्ली का मौसम बुधवार तक गर्म और शुष्क रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिनों में तापमान में धीरे-धीरे वृद्धि होगी। सोमवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 39-41 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है, न्यूनतम 23-25 डिग्री सेल्सियस। मौसम शुष्क रहेगा और लू जैसी स्थिति बन सकती है।

43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा पारा

मंगलवार को तापमान 40-42 डिग्री सेल्सियस (अधिकतम) और 24-26 डिग्री सेल्सियस (न्यूनतम) के बीच रहेगा। गर्मी और बढ़ेगी, और धूप तेज रहेगी। दिल्ली-एनसीआर में बुधवार (16 अप्रैल) को अधिकतम तापमान 41-43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, न्यूनतम 25-27 डिग्री सेल्सियस। लू का प्रभाव भी बढ़ सकता है। इस दौरान बारिश की संभावना न के बराबर है। मौसम विभाग ने कहा कि इस दौरान हवा में नमी का स्तर कम रहेगा। इस कारण गर्मी का अहसास और अधिक होगा। हवा की गति 10-20 किमी/घंटा रहने की संभावना है। दिल्ली-एनसीआर में चिलिचिलाती गर्मी पड़ना शुरू हो जाएगी। लू के चलने का भी अनुमान है।

यूपी के कई जिलों में भीषण गर्मी और हल्की बूंदाबांदी के भी आसार

 
 

Leave Your Comment

Click to reload image