डीआईजी का रामपुर दौरा, कार्यालय का किया वार्षिक निरीक्षण, कर्मचारियों को दिए समर्पण से कार्य करने के निर्देश
रामपुर । डीआईजी मुनिराज जी ने रामपुर पुलिस लाइन और पुलिस कार्यालय की विभिन्न शाखाओं का वार्षिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान संपूर्ण व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गईं, जिस पर उन्होंने संतोष व्यक्त किया। डीआईजी ने अभिलेखों के रखरखाव की स्थिति की जांच करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।