देश-विदेश

ग्रेटर नोएडा में स्कूल बस अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई, 20 बच्चे सवार थे, 4 हुए घायल

  नोएडा   उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा वेस्ट में एक बड़ा हादसा होने से टल गया। बृहस्पतिवार को सुबह गाजियाबाद के ब्लूम पब्लिक स्कूल की एक स्कूल बस अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक पेड़ से जा टकराई। घटना के समय बस में करीब 20 बच्चे सवार थे। जिनमें से 4 बच्चों को चोटें आई हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तत्काल घायल बच्चों को पास के ही अस्पताल में इलाज के लिए एडमिट कराया।

थाना बिसरख थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह डी मार्ट से चार मूर्ति की ओर जाने वाले मार्ग पर गाजियाबाद के ब्लूम पब्लिक स्कूल की एक स्कूल बस अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में पांच बच्चों को चोटें आई हैं। हादसे के वक्त बस में करीब 20 बच्चे सवार थे। घायल बच्चों को पास के ही अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

ऐसे हो गया हादसा

जानकारी के मुताबिक, बस की स्पीड ज्यादा थी, जिसकी वजह से बस ड्राइवर ने अचानक से नियंत्रण खो दिया। उसके बाद बस सीधे जाकर पेड़ से टकरा गई। स्कूल बस की टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस के आगे का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने तत्काल घायल बच्चों को नजदीकी अस्पताल में एडमिट कराया। जहां उनका इलाज चल रहा है। वहीं बाकी बच्चों को एक दूसरी बस की व्यवस्था कराकर स्कूल भेजा गया। स्कूल प्रबंधन और परिजनों को भी इस घटना के बारे में जानकारी दे दी गई है। जिससे वे अस्पताल और स्कूल पहुंच सके।

पुलिस जांच में जुटी

पुलिस घटना की जांच कर रही है। कहीं ये घटना बस ड्राइवर की लापरवाही की वजह से तो नहीं हुआ या फिर बस में किसी तकनीकी खराबी के चलते हुआ। घटनास्थल पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है ताकि कोई अव्यवस्था न हो। पुलिस ने मौके पर क्रेन बुलाकर क्षतिग्रस्त स्कूल बस को सड़क के एक किनारे कर दिया है ताकि ट्रैफिक जाम की स्थिति उत्पन्न न हो।

Leave Your Comment

Click to reload image