देश-विदेश

वन नेशन वन इलेक्शन पर संगोष्ठी में लोगों ने रखी अपनी अपनी बात

मऊ     मऊ जिले में एक राष्ट्र एक चुनाव के तरह संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा के वरिष्ठ नेता रमेश सिंह ने कहा कि संगठन में सभी एक समान होते है। एक राष्ट्र एक चुनाव होना देश हित में होगा। वर्तमान सरकार देश हित में तमाम निर्णय ले रही है नए कानून बनाए जा रहे है,पुराने कानूनों में सुधार किया जा रहा है। एक राष्ट्र एक चुनाव के लिए पूरे देश में सहमति बनानी पड़ेगी, इस सहमति को बनाने में प्रबुद्ध वर्ग की महत्वपूर्ण भूमिका होगी।

 

भाजपा जिलाध्यक्ष रामाश्रय मौर्य ने विषय पर प्रकाश डालते हुए कहा कि एक राष्ट्र एक चुनाव हो जाने से देश की कई बड़ी समस्याओं का समाधान हो जाएगा। केंद्र सरकार का प्रयास है कि सबकी सहमति से एक राष्ट्र में एक चुनाव हो इसके लिए प्रयास किया जा रहा है।

सीए दीपाली बंसल ने वन नेशन वन इलेक्शन का समर्थन करते हुए विषय की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि एक चुनाव होने से हमारे समय पैसे और संसाधनों की बचत होगी।

 

डा संजय सिंह ने अपना समर्थन देते हुए कहा कि एक चुनाव होने से कर्मचारियों और व्यापारियों को बहुत सी समस्याओं से मुक्ति मिल जाएगी।

डा चंद्रप्रकाश राय ने अपना मत रखते हुए कहा कि देश के अधिक से अधिक प्रबुद्ध लोगों ने वन नेशन वन इलेक्शन पर भारी मात्रा में सहमत है। व्यापारी वर्ग से बालकृष्ण थरड ने अपना समर्थन देते हुए कहा कि एक देश एक चुनाव होने से देश का उद्योग और व्यापार तेजी से आगे बढ़ेगा।

 

कौश्तूक नारायण मिश्र ने अपना समर्थन देते हुए कहा कि यह विषय अत्यंत महत्वपूर्ण है इसका हर राष्ट्रवादी समर्थन करता है। अपने पार्टी में ही लोकतंत्र का हनन करने वाले देश में लोकतंत्र की हत्या का आरोप लगाते है यह हास्यास्पद है। राजनीति में सामाजिक सेवा करने की बजाय कैरियर की बात करने वालों को एक देश एक चुनाव चोट पहुंचाएगा लेकिन राष्ट्र को यह मजबूत करेगा।

Leave Your Comment

Click to reload image