देश-विदेश

टैंकर से टकराई वैन: 9 लोगों की मौत, 2 गंभीर...

झाबुआ। मध्य प्रदेश के झाबुआ में एक भीषण सड़क हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई है और दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। सड़क हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई है और मृतकों के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं पुलिस की टीम यातायात व्यवस्था सुगम करने जुट गई है।

मिली जानकारी के अनुसार, यह पूरा हादसा झाबुआ के मेघनगर थाना क्षेत्र के सहेली के सजेली रेलवे फाटक के पास हुआ है। यहां एक वैन टैंकर से टकरा गई। इस टक्कर में वैन सवार 11 लोगों में से 9 लोगों की मौत हो गई और 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि, टैंकर सड़क किनारे पलट गया। सड़क हादसे की खबर मिलते ही मेघनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा। इसके बाद पुलिस की टीम ने मृतकों के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। साथ ही पुलिस जांच में जुट गई है कि, मृतक कौन थे और कहां जा रहे थे।

Leave Your Comment

Click to reload image